काफी समय से खाली पड़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए जल्द ही इंदु गोस्वामी के नाम की घोषणा हो सकती। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदु गोस्वामी के नाम पर हाईकमान ने भी सहमति जाहिर की है। इंदु गोस्वामी अभी राज्य सभा सांसद भी है।
बता दे राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद प्रदेश अध्यक्ष का पद काफ़ी समय से खाली पड़ा हुआ था जो की अब जल्द ही भरने जा रहा है। आज इंदु अपने गृह क्षेत्र पालमपुर के लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम से मिलेंगी।
हालांकि, इंदु ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कह रही है पर सूत्रों की माने तो मिशन रिपीट को सामने देख भाजपा हिमाचल में महिला फैक्टर को भुनाना चाह रही है। इंदु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी गुड लिस्ट में हैं।
इंदु गोस्वामी 1988 में भाजपा में शामिल हुईं, वह लंबे समय से पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही थीं और 80 के दशक के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया था।
गोस्वामी ने कांग्रेस के आशीष बुटेल के खिलाफ पालमपुर से 2017 हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में असफलता हासिल की है। वह हिमाचल प्रदेश में चुनाव के लिए खड़े होने वाली भाजपा की पहली महिला उम्मीदवार थीं।
2020 में उन्हें भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था।