कुनिहार क्षेत्र से सम्बंध रखने वाले पूर्व मंत्री स्व हरिदास ठाकुर के बड़े बेटे इंद्रसिंह ठाकुर का बुधवार सुबह चंडीगढ़ के 33सी लैंडमार्क निजी अस्पताल में देहान्त हो गया। एकाएक उनके मृत्यु की सूचना मिलते ही सम्पूर्ण कुनिहार क्षेत्र शोकाकुल हो गया। इंद्र सिंह ठाकुर कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिनका पहले आई जी एम सी शिमला में ईलाज चला उसके बाद स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण उनके परिजन उन्हें चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में ले गए लेकिन बुधवार सुबह वह अपनी जिंदगी की जंग हार गए। उनके पैतृक गांव खाड़ी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
प्रदेश की राजनैतिक गलियारों में भी इंद्रसिंह ठाकुर का बहुत बड़ा नाम है। क्योकि वह युवा अवस्था मे ही कई युवा संगठनों के साथ मिलकर सक्रिय हो गए थे। वर्तमान में वह कांग्रेस पार्टी के कई बड़े बड़े पदों का दायित्व सम्भाले हुए थे । अधिकतर समय शिमला में रहने के बावजूद भी उन्होंने अर्की विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यो में अहम भूमिका निभाई है।