कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए जल्द ही कई वैक्सीन हमारे पास होंगी। कई वैक्सीन अपने अंतिम चरण से गुजर रही हैं। इन्हीं में से एक हैं अमेरिका की मशहूर बायोटेक कंपनी मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन। हाल ही में हुए ट्रायल के दौरान मॉडर्ना की वैक्सीन को कोविड-19 के खिलाफ 94.5 पर्सेंट असरदार पाया गया है। भारत सरकार, मॉडर्ना के संपर्क में है, ताकि जल्द से जल्द यह वैक्सीन यहां उपलब्ध हो सके।
भारत भी इस समय कोरोना की वैक्सीन पर काम कर रहा है। इसके साथ ही सरकार मॉडर्ना के अलावा कई वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के संपर्क में है। सरकार का मकसद लोगों तक जल्द से जल्द एक प्रभावी कोरोना वैक्सीन को पहुंचाना है। मॉडर्ना ने बताया है कि कोरोना वायरस के खिलाफ टीके- एम आरएनए-1273 के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए नियुक्त स्वतंत्र डेटा सुरक्षा निगरानी बोर्ड (DSMB) ने टीके को 94.5 प्रतिशत प्रभावी पाया है।