हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर द्वारा पोस्ट कोड 755 स्टेनो टाइपिस्ट का भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आउट कर दिया है। बता दें कि इस पोस्ट कोड के तहत 32 पदों को भरने के लिए आयोग द्वारा 27 जनवरी से 30 जनवरी और एक फरवरी से 6 फरवरी 2021 के बीच स्किल टेस्ट का आयोजन कराया गया था।
वहीं, अब आज आयोग ने लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट की मेरिट के आधार पर कुल 41 अभ्यर्थियों का चयन आगामी 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया है। आयोग के सचिव डॉ जितेंद्र कंवर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन नौ अगस्त 2021 को किया जाएगा।
755000523, 755000725, 755000795, 755000814,755000847, 755001114, 755001602, 755002741, 755003270, 755003600, 755004152, 755004453, 755004665, 755004891, 755004958, 755005014, 755005020, 755005108, 755005159, 755005275, 755005280, 755005418, 755005435, 755005475, 755005481, 755005512, 755005542, 755005564, 755005583, 755005608, 755005635, 755005898, 755005910, 755006045, 55006315, 755006645, 755006803, 755006839, 755006871, 755007194, 755007330