हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों के भीतर अलग-अलग जिलों तेंदुए द्वारा लोगों पर हमला किए जाने की ख़बरें सामने आ रही हैं। जिसे लेकर सूबे का वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट भी है।
ताज़ा मामला सूबे की राजधानी शिमला के कृष्णा नगर से सामने आया है। जहां अचानक से एक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। अचानक तेंदुआ एक युवक पर झपट पड़ा और घायल कर दिया।
इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज किया।
इसके बाद बाद पिंजरे में डालकर उसे जंगल में छोड़ दिया गया। फिलहाल इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुए ने युवक को घायल किया है। फिलहाल युवक की हालत ठीक है। तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया गया है।