हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन भोर होने के साथ ही शोक की लहर लेकर आया और अपने साथ हिमाचल प्रदेश के सर्वप्रीय जननेता वीरभद्र सिंह को अपने साथ उड़ा ले गया। हिमाचल की राजनीति में अबतक का सबसे बड़ा ओहदा रखने वाले वीरभद्र सिंह के निधन की खबर सामने आने के साथ ही साथ पूरे प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। जिसके बाद से प्रदेश का हर एक शख्स अपने अपने तरीके से जननेता वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक प्रकट कर रहा है। वहीं, देश प्रदेश के नेता भी दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते नेता
मुख्य्मंत्री जय राम ठाकुर ने कहा 6 बार मुख्यमंत्री रहे हिमाचल के वरिष्ठ नेता आदरणीय वीरभद्र सिंह जी के निधन का समाचार हम सबके लिए बेहद दुःख देने वाला है। हिमाचल के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है,जिसकी भरपाई कभी नहीं होगी। हिमाचल के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है,जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा।विरभद्रा सिंह जी का मजबूत मनोबल, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट कार्य हम सबके लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।भगवान उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
पूर्व मंत्री जीएस बाली ने वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। बाली ने कहा कि राजनीति के वटवृक्ष कांग्रेस पार्टी में हमारे प्रेरणास्त्रोत वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं रहे। यह क्षति प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए अपूर्णीय है। उन्होंने कहा कि मैं निशब्द हूं 40 वर्ष से उनका साथ था। प्रदेश के चप्पे चप्पे में उनके साथ घूमा तब मैं चुनावी राजनीति में भी नहीं था। अपने फेसबुक पेज पर बाली ने लिखा है कि मैं बहुत कुछ कहना लिखना चाहता हूं, परंतु अभी उस स्थिति में नहीं हूं।
अग्निहोत्री ने भी निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक युग का अंत। उन्होंने कहा दिलों के राजा नहीं रहे। विनम्र श्रद्धांजलि।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय नेता वीरभद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा आघात लगा है। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह ने बहुत लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किया। उन्हें एक अनुभवी नेता और उनके शासन कौशल के लिए जाना जाता था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा देवभूमि हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे हिमाचल के वरिष्ठ नेता आदरणीय वीरभद्र सिंह जी के निधन का समाचार हम सबके के लिए बेहद दुःख देने वाला है। हिमाचल के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है,जिसकी भरपाई कभी नहीं होगी। हिमाचल के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है,जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा।
सुधीर कटौच, प्रेजिडेंट सोशल वेलफेयर क्लब इंदोरा काँगड़ा ने कहा की वीरभद्रा सिंह जी के निधन का समाचार समस्त हिमाचल वासियों के लिए बेहद दुखद है।वीरभद्रा सिंह हिमाचल के 6बार मुख्य्मंत्री रह चूके है और वह एक मजबूत मनोबल, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट कार्य हम सबके लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।भगवान उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन से हर कोई गमगीन है। हिमाचल विधानसभा के पूर्व सचिव एस. एस. वर्मा ने वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की है।