श्री नैना देवी जी विधानसभा चुनाव क्षेत्र की ग्राम पंचायत टाली के पूर्व प्रधान श्रीदेवी राम ठाकुर को करप्शन कंट्रोल आर्गेनाईजेशन आरटीआई सेल का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है उल्लेखनीय है कि इससे पहले देवी राम ठाकुर सीसीओ हिमाचल प्रदेश के महासचिव पद अपनी सेवाएं दे रहे थे।
अब उन्हें राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है देवीराम ठाकुर ने इसके लिए करप्शन कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान जी का धन्यवाद किया है और देवी राम ठाकुर ने कहा है कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है मैं उस पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करूंगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी टीम के साथ मिलकर कोई भी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूं बताते चलें कि करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाते रहते हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान भी जोर शोर से शुरू किया गया है