पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले कस्बा कलरी के समीप राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को आवारा बैल ने बीते शनिवार को घायल कर दिया था। बुजुर्ग की आज आईजीएमसी में मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान इंदर सिंह निवासी गांव भदरोग बताई जा रही है। ग्राम पंचायत सेऊ के उप प्रधान सुधीर चंदेल ने बताया कि इंदर सिंह बीते शनिवार को अपने निजी कार्य से राष्ट्रीय उच्चमार्ग से गुजर रहे थे। तभी एक आवारा बैल ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
इस हमले में इंदर सिंह के सिर तथा शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आई थी, जिनकी आज सुबह 4 बजे आईजीएमसी शिमला में मृत्यु हो गई। बता दें बीते शनिवार को स्थानीय लोगों ने इंदर सिंह को घायल अवस्था मे सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया। जहां पर प्रारंभिक उपचार के उपरांत उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रैफर कर दिया गया था। वहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया था। वहाँ उसका इलाज चला हुआ था, लेकिन आज सुबह इंदर सिंह की मृत्यु हो गई।
मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि घुमारवीं थाना से टीम शिमला चली गई है और व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
आवारा बैल की टक्कर से घायल बुजुर्ग की IGMC में मौत

Leave a comment