हिमाचल प्रदेश में मानसून का आगमन कुछ इस तरह से हुआ है कि हर जगह तबाही ही तबाही देखने को मिली है। बारिश और अंधड के कारण कहीं पेड़ गिर रहे हैं तो कहीं बीजली के खंबे, कई जगहों पर तो भूस्खलन का दौर जारी है। इसी कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के किन्नौर जिले से सामने आया है। जहां ग्रांफू-काजा मार्ग में भूस्खलन के कारण दो वाहन नाले में फंस गए थे। दोनों वाहनों में कुल 15 लोग सवार थे। एक वाहन के छत पर तो शव भी था।
बताया जा रहा है कि ये लोग काजा में एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके शव को ले जाने के लिए गए हुए थे। लेकिन भूस्खलन के कारण इनकी गाड़ी नाले में ही फस गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स मदद की गुहार लगा रहा है।
इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि नाले में बड़े-बड़े पत्थर गिरे हुए थे। जिस वजह से वाहनों का यहां से निकालना मुश्किल हो गया था। जब सहायता का कोई और रास्ता नहीं सूझा तो एक शख्स ने वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगाई है।