विधान सभा उपाध्यक्ष को भी मिल सकता है मंत्रिमंडल में स्थान
हिमाचल में शीघ्र मंत्रिमंडल विस्तार के साथ सरकार में फेरबदल की संभवना भी बढ़ गई है। पल-पल बदल रहे सियासी समीकरणों के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस विषय को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से इस बारे में भी चर्चा की है।
सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री ने प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के अलावा सत्ता और संगठन से जुड़े अन्य मामलों के साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की है। इस चर्चा के बाद हाईकमान की तरफ से प्रदेश मंत्रिमंडल में विस्तार को हरी झंडी भी मिल गई है।
मंत्रिमंडल में यह विस्तार सांसद सुरेश कश्यप के बुधवार को शपथ ग्रहण के बाद हो सकता था। आज मुख्य मंत्री ने 3 से 5बजे तक विधायक दल की बैठक कर रही है और कल यानि गुरुवार को भाजपा विधायक दल की बैठक है। इससे ऐसा लगता है की कभी भी मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है और किसी भी मंत्री की छुट्टी होना त्यार है।
सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को शामिल नहीं किया जाएगा। जबकि कांगड़ा से राकेश पठानिया, चम्बा से हंसराज और सिरमौर से सुखराम चौधरी को मंत्री बनाया जा सकता है। हमीरपुर से कमलेश कुमारी को विधानसभा उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा जा सकता है। यदि यह खबर सच होती है तो किसी एक मंत्री की कुर्सी खतरे में दिखाई दे रही है। आप क्रेजी न्यूज़ इंडिया के साथ बने रहे।