कालका- शिमला हाईवे वाकनाघाट के समीप अचानक धस गया है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 8:45 बजे के आसपास हाईवे के बीचों – बीच दरार पड़ने की जानकारी पुलिस व प्रशासन को हासिल हुई, इसके तुरंत बाद ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिमाचल में दाखिल हो रहे वाहन चालकों को नाका लगाकर परवाणू में इसकी जानकारी दी जा रही है। साथ ही वैकल्पिक मार्गों को भी चिन्हित किया गया है। राज्य की राजधानी की तरफ जाने वाले के लिए वाया कुनिहार मार्ग का इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा गंभरपुल से भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक ऊपरी शिमला से नीचे की तरफ आने वाले वाहनों को वाया छैला से सेंज पूल होते आने की सलाह दी जा रही है। एसपी अभिषेक यादव ने पुष्टि करते हुए कहा कि वैकल्पिक मार्गों को चयनित किया जा रहा है। उन्होंने दोनों तरफ से आने वाले ट्रैफिक वाहनों को वाया वाकनाघाट न आने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि हाईवे के बीच दरारें पड़ने के बाद शिमला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।
मार्ग जल्द खुलने के आसार नहीं है। प्रशासन व् पुलिस सडक बहाली में प्रयासरत है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड की वजह से हाईवे दरारे पड़ी है।