इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश मुख्य सचेतक आदरणीय नरेंद्र बरागटा,शिमला संसदीय क्षेत्र के विस्तारक प्रिय व्रत शर्मा , महासू जिला के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा , जिलाध्यक्ष अजय श्याम ,जिला महामंत्री शशि भूषण श्याम , मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक सहित भाजपा के सभी प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। शौर्य दिवस के अवसर पर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि की गई तथा पूर्व सैनिकों,शहीदों वीर नारियों को सम्मानित किया गया। उसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात सुनी। जिसको सुनकर सभी कार्यकर्त्ताओं का उत्साहवर्धन हुआ।
नरेंद्र बरागटा ने कहा कि शौर्य दिवस भाजपा के छह अनिवार्य उत्सवों में से एक है।
उन्होंने कहा कि आज के दिन कारगिल युद्ध के शहीदों ने अपनी जान देकर कारगिल की चोटियों पर विजय हासिल की थी। बरागटा ने कहा कि यह पहला ऐसा युद्ध था जहां खुद सीमाओं पर देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई डटे हुए थे। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के शहीदों के योगदान को हमेशा याद रखाा जाएगा।
इस दौरान शारीरिक दूरी और सरकार द्वारा जारी किए गए आवश्यक दिशा निर्देशों का विशेष ध्यान रखा गया।