स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन, सीएम ने शोक व्यक्त किया

शिमला
स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। 92 वर्षीय लता मंगेशकर को करोना हो गया था, जिसके बाद उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर कई बड़ी हस्तियों नेउनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है,
मुख्यमंत्री ने कहा कि इनका जाना कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। लता जी ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की है। कला क्षेत्र में उनका अनुकरणीय योगदान, कला जगत से जुड़े समस्त कलाकारों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों तथा उनके प्रशंसकों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।